भारत 2021
यूनियन बजट 2021 बजट 2021 आ चुका है। हर बार की तरह इस बार भी कुछ चीजें सस्ती हुई हैं, तो कुछ महंगी। लेकिन ऐसी बहुत सारी चीजें नहीं हैं, जिन पर असर पड़ा हो।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया. सीतारमण ने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, "यह बजट ऐसी परिस्थितियों में तैयार किया गया है जो पूर्व में कभी नहीं थी, 2020 में हमने कोविड-19 के साथ क्या-क्या सहन किया उसका कोई उदाहरण नहीं।बजट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई लोग सोच रहे थे कि हम आम आदमी पर टैक्स का बोझ डालेंगे, लेकिन ट्रांसपेरेंट बजट पर फोकस किया। वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा खर्च और हेल्थकेयर सेक्टर पर जोर देना इस बजट की 2 अहम बातें रहीं। यूनियन बजट 2021 Highlights: बुजुर्गों को टैक्स में राहत से हाउसिंग लोन पर राहत तक, Budget के बड़े एलान यह बजट आपदा में अवसर की तरह. जल जीवन मिशन शहरी लॉन्च होगा. इसके तहत 2.86 करोड़ घरों को नल कनेक्शन दिए जाएंगे. 5 साल में 2.87 लाख करोड़ खर्च होंगे. सप्लीमेंट्री पोषण कार्यक्रम और पोषण अभियान क...